भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद, अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों से किया जनसंपर्क
दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए बिहार कॉलोनी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं दतिया की सुख-समृद्धि, शांति और विकास के साथ-साथ सफल जनसेवा के लिए प्रार्थना की।मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत आशुतोष तिवारी ने बिहार कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया, महिलाओं , युवाओं एवं व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा भारतीय जनता पार्टी की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच रखा,क्षेत्रवासियों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए स्नेह, विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ विभिन्न मोहल्लों में लोगों से संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आए। इस दौरान कई स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र के विकास, आधारभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।इसके बाद आशुतोष तिवारी दतिया सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे,जहां उन्होंने सम्मानित अधिवक्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय का अभिवादन करते हुए उनका आशीर्वाद एवं समर्थन प्राप्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों, न्याय व्यवस्था तथा समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा हुई।आशुतोष तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसका मार्गदर्शन और सहयोग समाज को सही दिशा प्रदान करता है। वहीं क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास उन्हें जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।भाजपा नेताओं के अनुसार दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों और सामाजिक वर्गों के बीच पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं तथा पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : नितिन दांतरे
No Previous Comments found.