डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां बताकर मांगें समर्थन– प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह
दतिया - विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को और अधिक तेज करते हुए शनिवार को दतिया जिला भाजपा कार्यालय में दतिया विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों एवं शक्ति केंद्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रत्येक बूथ, प्रत्येक घर और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं बल्कि दतिया के विकास, समृद्धि और भविष्य के निर्माण का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी हर परिवार तक पहुंचाएं, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दतिया विधानसभा क्षेत्र का एक भी घर ऐसा नहीं बचना चाहिए जहां भाजपा का कार्यकर्ता न पहुंचे। प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर अधिकतम मतों से जीत सुनिश्चित करना ही संगठन का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतने का संकल्प लेकर पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ चुनाव अभियान में जुट जाए।डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने अनेक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को इन योजनाओं की जानकारी दें और बताएं कि भाजपा सरकार ने केवल घोषणाएं ही नहीं कीं, बल्कि अपने प्रत्येक संकल्प को पूरा भी किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक, व्यापारी और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसलिए जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।यह चुनाव दतिया के विकास और भविष्य का चुनाव प्रदेश प्रभारी ने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में दतिया को नई पहचान मिली है। क्षेत्र में विकास कार्यों की नई गति देखने को मिली है और अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव विकास की निरंतरता बनाए रखने का अवसर है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" के मूल मंत्र पर कार्य करती है। भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है,कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे जनता के बीच जाकर सरकार के विकास कार्यों और जनहितकारी निर्णयों की जानकारी दें तथा भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह करें।प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने का आह्वान,डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि दतिया उपचुनाव में भाजपा की विजय केवल विधानसभा क्षेत्र की जीत नहीं होगी, बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूत करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव अभियान में जुटकर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और उसी के परिश्रम के बल पर पार्टी लगातार जनता का विश्वास जीतती आई है।भाजपा साधारण कार्यकर्ताओं को देती है अवसर,बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के आधार पर सर्वोच्च जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है।उन्होंने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाकर इसी परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि आशुतोष तिवारी ने एक सामान्य परिवार से निकलकर पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और अब पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है।डॉ. महेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठनात्मक क्षमता को सम्मान देती है, वहीं कांग्रेस परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति तक सीमित है।संगठनात्मक रणनीति और चुनावी कार्ययोजना पर हुई चर्चा,बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, शक्ति केंद्रों की सक्रियता, मतदाता संपर्क अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम तथा आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं से सीधे संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए।प्रदेश प्रभारी ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के सहयोग से भाजपा दतिया विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री एवं चुनाव अभियान प्रमुख अरविंद सिंह भदौरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - नितिन दांतरे
No Previous Comments found.