भाजपा को मिला बड़ा राजनीतिक संबल, प्रदेश अध्यक्ष बोले– विकास, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी केवल भाजपा
दतिया - विधानसभा उपचुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक संबल मिला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल की उपस्थिति में बसपा के सेवढ़ा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह यादव सहित कांग्रेस, बसपा, समाजवादी पार्टी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने सभी नए सदस्यों को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया तथा मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं,इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी और सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों , जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन व्यवस्था से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि दतिया की जनता अपने क्षेत्र का समग्र विकास, समाज के प्रत्येक वर्ग का सम्मान तथा प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा चाहती है और इन तीनों अपेक्षाओं को पूरा करने की क्षमता केवल भारतीय जनता पार्टी के पास है। भाजपा केवल वर्तमान की नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की भी चिंता करती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दतिया के विकास को नई गति देंगे और जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरे उतरेंगे।प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान, समर्पण और संगठन की शक्ति पर आधारित दल है। यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी मेहनत, क्षमता और समर्पण के अनुरूप अवसर और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेताओं का भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि जनता का विश्वास भाजपा की विकासवादी राजनीति और सुशासन पर लगातार मजबूत हो रहा है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं तथा दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा दतिया में प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त कर विकास, विश्वास और जनसेवा का नया अध्याय लिखेगी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रहीमंच पर संभाग प्रभारी अभय सिंह यादव,पूर्व मंत्री इमरती देवी,अपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद अशोक अर्गल, पूर्व मंडी अध्यक्ष राम यादव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इन नेताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता,भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से बसपा के सेवढ़ा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह यादव, डॉ. अमित यादव, वरिष्ठ नेता बलवीर यादव, राघवेन्द्र सिंह यादव, सोनू पटैल , भाण्डेर के मुरगुवा सरपंच उपेन्द्र यादव, जगमोहन रावत, यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शत्रुघ्न यादव,जनपद सदस्य विवेक बघेल,समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सेवढ़ा तथा भाण्डेर के पूर्व प्रत्याशी नरेश कठेरिया,बसपा नेता मोहित मावई,सरपंच मोनू यादव, कांग्रेस जनपद सदस्य मिथलेश उचारिया, जगमोहन दुबे सहित कांग्रेस,बसपा और अन्य दलों के सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।भाजपा नेताओं ने इसे दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले संगठन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए दावा किया कि विभिन्न दलों से लगातार बढ़ रहा जनसमर्थन आगामी चुनाव में भाजपा की स्थिति को और अधिक मजबूत करेगा। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में रहेगा तथा दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को भारी बहुमत से विजय मिलेगी।
रिपोर्टर - नितिन कुमार दांतरे
No Previous Comments found.