चार साल से फरार स्थायी वारंटी को उनाव पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया - जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक दतिया  मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब चार वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामीली एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा स्थायी वारंटियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार सूचना संकलित की जा रही थी।

इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को करीब चार वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुकेश पुत्र धनीराम कुशवाह, निवासी रमगड़ा, थाना लांच, जिला दतिया के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने जानकारी के आधार पर उसकी तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के स्थायी गिरफ्तारी वारंट पर हुई कार्रवाई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए वारंटी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 1730/23 में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंटी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। थाना उनाव पुलिस द्वारा वारंट की तामीली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
फरार वारंटियों पर पुलिस की लगातार नजर थाना उनाव पुलिस द्वारा फरार एवं स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर ऐसे आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर उनकी तलाश की जा रही है, जो लंबे समय से न्यायालयीन कार्रवाई से बचते हुए फरार चल रहे हैं। पुलिस का प्रयास है कि न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की प्रभावी ढंग से तामीली सुनिश्चित की जाए और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक अंशुल अरोरा, थाना प्रभारी उनाव, प्रधान आरक्षक रामनिवास गुर्जर, आरक्षक दर्शन एवं आरक्षक कुलदीप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया।


रिपोर्टर - नितिन कुमार दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.