दौंड-पाटस रोड के ढाबे में एक्सपायर्ड बीयर परोसने का आरोप, एक्सपायरी डेट से छेड़छाड़ की आशंका

दौंड - पाटस रोड स्थित एक बीयर बार/ढाबे में ग्राहकों को एक्सपायर्ड बीयर परोसे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राहक ने आरोप लगाया है कि उसे दी गई Kingfisher Strong Beer की बोतल पर अंकित “Use By 27/01/2026” तिथि समाप्त हो चुकी थी, इसके बावजूद वही बीयर ग्राहकों को परोसी जा रही थी। इतना ही नहीं, ग्राहक का यह भी दावा है कि बीयर की एक्सपायरी से जुड़े लेबल पर “एक महीने” की अवधि को लेकर छेड़छाड़ (खरोंचकर बदलाव) किए जाने के संकेत दिखाई दिए, जिससे मामले पर और संदेह गहरा गया है। ग्राहक के अनुसार, जब इस बारे में होटल कर्मचारियों से सवाल किया गया, तो उन्होंने संतोषजनक जवाब देने के बजाय दबाव बनाकर भुगतान कराया। साथ ही कथित तौर पर कहा कि “हम पुलिस को हफ्ता देते हैं, एक्साइज विभाग भी कुछ नहीं करता।”

इस घटना से खाद्य सुरक्षा और ग्राहकों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक्सपायर्ड या संदिग्ध पेय पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। स्थानीय नागरिकों ने राज्य आबकारी विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA/FSSAI) से मामले की तत्काल जांच कर संबंधित ढाबे/बीयर बार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी क्या हे भी देखणे की बात है?

संवाददाता - अर्जुन मंडवाले

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.