कुस्ती प्रतियोगिता में श्रुति हागारे प्रथम, जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

दौंड : पारगांव में 18 सितंबर 2026 को आयोजित तालुकास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में श्रीमती विठाबाई चव्हाण कन्या माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा श्रुति हागारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की।श्रुति ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उसका जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या माधुरी काकडे ने दी।

प्रतियोगिता के दौरान श्रुति ने आत्मविश्वास, फुर्ती और बेहतरीन दांव-पेच का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। उसकी इस सफलता से विद्यालय की खेल उपलब्धियों में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। श्रुति की सफलता में क्रीड़ा प्रशिक्षक संताजी आटोळे और संजय जाधव का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। भीमथडी शिक्षण संस्था के मानद सचिव प्रेमसुख कटारिया, चेयरमैन विक्रम कटारिया, विद्यालय की प्राचार्या माधुरी काकडे, पर्यवेक्षक रामदास होले, संस्था के पदाधिकारियों, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्राओं ने श्रुति और उसके मार्गदर्शक शिक्षकों का अभिनंदन किया। साथ ही आगामी जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उसे शुभकामनाएं दीं।

संवाददाता - प्रमोद दत्तात्रय काकडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.