डीग उपखंड के गांव दिदावली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिदावली की प्रधानाचार्य निशा शर्मा का तबादला
डीग : डीग उपखंड के गांव दिदावली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दिदावली की प्रधानाचार्य निशा शर्मा का तबादला डीग होने पर सुबह से ही ग्रामीणों ने रोष जताकर विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में इकट्ठे हुएl विरोध प्रदर्शन की सूचना पर भाजपा नेता लखपत गुर्जर व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिस पर ग्रामीणों ने उनको तबादला रुकवाने के लिए ज्ञापन दिया मौक़े पर ही भाजपा नेता लखपत गुर्जर ने गृहराज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढम से मौके पर ही दूरभाष के जरिये बात की जिस पर मंत्री ने ग्रामीणों के ज्ञापन पर विचार करते हुए शिक्षा मंत्री से बात कर रुकवाने का आश्वासन दिया lइस मौके पर ग्राम पंचायत दिदावली के सरपंच प्रतिनिधि संतरामसिंह पूर्व सरपंच सुंदर सिंह, पूर्व सरपंच शिवचरण शिब्बा, एसडीएमसी के सदस्य मंगतूराम गुर्जर,लटूर पहलवान अजय सेन,बबली बैंसला श्याम पहलवान, कल्लू बिलौदिया सहित सभी ग्रामीणों ने भाजपा नेता लखपत गुर्जर व अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरवीर चाहर को ज्ञापन सौंपते हुए तबादला निरस्त करने की मांग की साथ ही चेतावनी दी की 2 दिन में तबादला निरस्त नहीं हुआ तो समस्त ग्रामीण गांव के मंदिर में पंचायत करके विद्यालय पर ताला लगाकर रास्ता जाम करेंगेl
रिपोर्टर : देवेन्द्र


No Previous Comments found.