AI का खतरनाक चेहरा — साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत का प्राइवेट कंटेंट वायरल....

साउथ फिल्मों की अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इन दिनों एआई से बनाई गई आपत्तिजनक और फर्जी तस्वीरों व वीडियो के वायरल होने को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर उनकी बिकिनी में स्विमिंग पूल के पास मौजूद होने जैसी डीपफेक तस्वीरें और क्लिप्स तेजी से फैलीं, जिन पर कई लोगों ने शुरुआत में भरोसा भी कर लिया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रुक्मिणी वसंत ने साइबर क्राइम विभाग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने साफ किया कि वायरल हो रहा कंटेंट पूरी तरह नकली है और तकनीक का गलत इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। एक्ट्रेस ने इस तरह की हरकतों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Image

अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह समस्या केवल फिल्मी हस्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम महिलाओं और लड़कियों को भी इसका सामना करना पड़ सकता है। रुक्मिणी ने भरोसा जताया कि साइबर क्राइम विभाग इस मामले की सही जांच करेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एआई तकनीक के कई सकारात्मक उपयोग हैं, लेकिन इसका दुरुपयोग बेहद चिंताजनक है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल तस्वीरों में एक महिला को रुक्मिणी जैसा चेहरा देकर बिकिनी में पूल सीन में दिखाया गया है, जिससे यह किसी प्रोफेशनल फोटोशूट जैसा प्रतीत होता है। बाद में अभिनेत्री ने खुद आगे आकर स्पष्ट किया कि ये सभी विजुअल्स फर्जी हैं और इन्हें साझा न किया जाए क्योंकि यह निजता का उल्लंघन है।

काम की बात करें तो रुक्मिणी वसंत हाल ही में ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ में नजर आई थीं। आने वाले समय में वह यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ और जूनियर एनटीआर की प्रोजेक्ट ‘ड्रैगन’ जैसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा होंगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.