गुहानाधन नरेन्द्र को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिलाई शपथ

देहरादून - उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश गुहानाधन नरेन्द्र को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई इस दौरान राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे उन्होंने नव नियुक्त न्यायमूर्ति को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि न्याय प्रक्रिया को और भी सरल और सुलभ बनाने की दिशा में काम किया जाए, जिससे आम जनता को न्याय मिलने में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े उन्होंने कहा कि आज देश में हर व्यक्ति को हर व्यक्ति को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाने की जरूरत है और न्याय परी सोच के साथ हमारी अदालतों को काम करना चाहिए, इस दौरान अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर - एम.सलीम.खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.