डोईवाला पुलिस की बड़ी सफलता: यूपी का शातिर चोर चोरी की ज्वैलरी सहित गिरफ्तार
देहरादून - डोईवाला कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के रहने वाले शातिर चोर जरीफ अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 9 लाख रुपये की चोरी की गई ज्वैलरी पूरी तरह बरामद कर ली है।
कैसे खुला मामला?
13 दिसंबर को हर्रावाला जीरो प्वाइंट निवासी दुर्गादत्त दास ने पुलिस को सूचना दी थी कि 12 दिसंबर को परिवार के बाहर रहने के दौरान उनके घर से आभूषण चोरी हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार खोजबीन के बाद 21 दिसंबर को रेलवे स्टेशन रोड, हर्रावाला से आरोपी को दबोच लिया गया। इस तरह देता था वारदात को अंजाम पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बंद घरों की पहले रैकी करता था,मौके की तलाश में रहता था,चोरी के बाद तुरंत हरदोई (उ.प्र.) लौट जाता था ताकि पहचान छिपी रहे। पुलिस के अनुसार,जरीफ अहमद एक आदतन अपराधी है और इससे पहले भी कई चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है।
संवाददाता - प्रवचन सिंह

No Previous Comments found.