न्यू ईयर पर देहरादून–मसूरी के लिए ट्रैफिक प्लान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून : नए वर्ष और वीकेंड पर बढ़ने वाली पर्यटक भीड़ को देखते हुए देहरादून पुलिस ने मसूरी व शहर क्षेत्र के लिए व्यापक Traffic Plan और Advisory जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग रूट, पार्किंग व्यवस्था और तीन-स्तरीय ट्रैफिक प्लान (A, B, C) लागू करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली–सहारनपुर–रुड़की रूट से मसूरी जाने वालों के लिए रूट प्लान पर्यटक मोहण्ड–आशारोड़ी–ISBT–शिमला बाईपास–सैंट ज्यूड्स चौक–बल्लुपुर चौक–गढ़ी कैंट–अनारवाला–जोहड़ी गांव–मसूरी रोड–कुठाल गेट होते हुए मसूरी भेजे जाएंगे। हरिद्वार–ऋषिकेश–जोगीवाला रूट से मसूरी जाने वालों के लिए रूट प्लान हर्रावाला–मोहकमपुर फ्लाईओवर–जोगीवाला–U टर्न कैलाश अस्पताल–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–IT पार्क–किरशाली चौक–साईं मंदिर तिराहा–मसूरी डायवर्जन–कुठालगेट से मसूरी भेजा जाएगा। दबाव बढ़ने पर प्लान B नेपाली फार्म तिराहा–भानियावाला–एयरपोर्ट तिराहा–थानो रोड–महाराणा प्रताप चौक–लाडपुर–सहस्त्रधारा–IT पार्क रूट लागू होगा। मसूरी से वापसी रूट मसूरी–कुठाल गेट–ओल्ड राजपुर रोड–साईं मंदिर–IT पार्क–तपोवन बाईपास–नालापानी–लाडपुर–जोगीवाला से पर्यटक दिल्ली/हरिद्वार/ऋषिकेश/ISBT की ओर लौट सकेंगे। मसूरी में पार्किंग व्यवस्था कुल प्रमुख पार्किंग स्थानों की क्षमता इस प्रकार है: पिक्चर पैलेस – 70 कार

लण्ढौर रोड – 60 कार

कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड – 250 कार व 20 बस

टाउन हॉल – 70 कार व 100 दोपहिया
किंग क्रेग – 216 कार
मसूरी के होटल – 1800 कार
गज्जी बैंड – 500 कार
(अन्य स्थान भी सूचीबद्ध)
मसूरी ट्रैफिक प्लान
प्लान A
शहर में सभी रूट सामान्य रूप से संचालित होंगे।
पार्किंग 70% भरने पर प्लान B लागू होगा।
प्लान B
वाहन किंग क्रेग पार्किंग में रोके जाएंगे।
पर्यटकों को स्थानीय टैक्सी और आवश्यकता अनुसार शटल सेवा से आगे भेजा जाएगा।
किंग क्रेग फुल होने पर प्लान C लागू होगा।
प्लान C
गज्जी बैंड से पर्यटकों को टैक्सी के माध्यम से गंतव्य तक भेजा जाएगा।
देहरादून शहर ट्रैफिक प्लान
पीसिफ़िक मॉल/राजपुर रोड पर दबाव बढ़ने पर मसूरी से घंटाघर आने वाले वाहनों को साईं मंदिर से IT पार्क की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
राजभवन–दिलाराम रोड पर दबाव होने पर ट्रैफिक को जोहड़ी गांव से डायवर्ट किया जाएगा।
घंटाघर पर दबाव की स्थिति में ओरियंट चौक, बुद्धा चौक, तहसील चौक से वैकल्पिक रूट लागू होंगे।
शहर में पार्किंग व्यवस्था
रेंजर्स ग्राउंड – 300 कार
परेड ग्राउंड – 100 कार
पुराना रोडवेज बस अड्डा – 80 कार
काबुल हाउस – 60 कार
कनक चौक मल्टीलेवल – 70 कार
MDDA पार्किंग – 300 कार
राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स – 400 कार
हुल्लड़बाज़ी और तेज रफ्तार रोकने के लिए सख्त चेकिंग
ट्रैफिक पुलिस ने 22 प्रमुख स्थानों पर इंटरसेप्टर और विशेष चेकिंग टीमें तैनात की हैं।
मुख्य फोकस:
Rash Driving
Drunken Driving
Over Speeding
स्टंट व हुड़दंग
ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नव वर्ष शांतिपूर्वक मनाएं और यातायात नियमों का पालन करें। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 रिपोर्टर : प्रवचन सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.