वीरता की अनोखी मिसाल: तीन बालकों ने बचाई किशोरी की जान, गोर्खाली सुधार सभा ने किया सम्मानित
देहरादून : गोर्खाली सुधार सभा में आयोजित वीर बालक दिवस पर आज अदम्य साहस दिखाने वाले तीन बालकों को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने इन बालकों को खादा ओढ़ाकर, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मीडिया प्रभारी प्रभा शाह के अनुसार इन तीनों वीर बालकों ने आग की चपेट में आई एक किशोरी को अपनी जान की परवाह किए बिना बचा लिया। आग बुझाते समय ये स्वयं भी खतरे में आए, लेकिन साहस और धैर्य के साथ उन्होंने किशोरी की जान बचाकर मानवता की नई मिसाल पेश की।
सम्मानित वीर बालकों के नाम—
प्रणवत, 15 वर्ष, सुपुत्र कर्नल कुलदीप सिंह — कक्षा 10, ब्राइटलैंड स्कूल
दिवजोत, 11 वर्ष, सुपुत्र कर्नल कुलदीप सिंह — कक्षा 6, ब्राइटलैंड स्कूल
विवान, सुपुत्र विनीत जैसवार — पड़ोसी एवं साथी
इन बच्चों का यह साहसिक कदम अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
कार्यक्रम में गोर्खाली सुधार सभा के शाखा अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा चंद, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, कर्नल डी.बी. थापा, आरटीआई सचिव यज्ञ भूषण शर्मा, सहसचिव सुरेंद्र थापा, कर्नल जीवन क्षेत्री, मधुसूदन शर्मा, ज्योति कोटिया, कमला थापा समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता : प्रवचन सिंह


No Previous Comments found.