पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन
देहरादून : आज उत्तराखण्ड की अस्थाई राजधानी देहरादून स्थित द्रोण चौक पर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला के नेतृत्व में खानपुर के पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। विशेष रूप से पूर्व विधायक द्वारा एक न्यूज़ चैनल के एंकर एवं अन्य कर्मचारियों को फोन पर गोली मारने तथा ट्रक से कुचलने जैसी गंभीर धमकियाँ देना अत्यंत निंदनीय है और यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और उन पर इस प्रकार का भय और दबाव बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। यदि सत्ता से जुड़े या पूर्व जनप्रतिनिधि ही कानून को हाथ में लेने का प्रयास करेंगे तो आम जनता की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी? ऐसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस प्रकार की हरकत करने का साहस न कर सके।
कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत केन्द्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान, राजेंद्र बिष्ट, किरन रावत, राजेश्वरी रावत, रमा चौहान, भोला चमोली, निर्मल शाह, श्रीराम,राजवीर नौटियाल, निशिथ मनराल, कपिल, रघुवीर राणा, संदीप, विकास भट्ट,शुभम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगा।
रिपोर्टर : प्रवचन सिंह


No Previous Comments found.