धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून :उत्तराखण्ड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने नवनियुक्त मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
शपथ लेने वालों में विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। इन सभी नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद महेन्द्र भट्ट और नरेश बंसल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा किया गया।

रिपोर्टर : प्रवचन सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.