पीएम श्री केवी बीरपुर गढ़ी कैंट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन,5 टॉपर्स ने बढ़ाया मान

देहरादून : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर (गढ़ी कैंट) देहरादून के छात्रों ने इस वर्ष उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के पांच मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर टॉपर्स में अपनी जगह बनाई।
वैभव कश्यप ने 97.2% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दीपेन्द्र भारद्वाज 96.2% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कृष यादव ने 95.4% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्विता पैन्यूली और स्नेहा शील ने 94.8% अंक हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस वर्ष के परिणामों में लड़कों ने बढ़त बनाई, हालांकि बेटियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कड़ी टक्कर दी। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संवाददाता : प्रवचन सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.