ओवरलोडिंग पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 डम्पर सीज

देहरादून : सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों का असर एक बार फिर दिखा है। ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 डम्पर वाहनों को सीज किया है। एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में 26 अप्रैल की रात कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
हरबर्टपुर चौक पर चेकिंग के दौरान 7 डम्पर क्षमता से अधिक खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने सभी वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए डम्परों को सीज कर दिया।
पुलिस का कहना है कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सीज किए गए डम्पर नंबर:
UK07CB-7365, HR58E-7017, HP17G4386, UP12BT2449, UK16CA8383, UK016CA0717, UK078374

  रिपोर्टर : प्रवचन सिंह देहरादून 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.