24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने तीन किशोरों से बरामद की बुलेट

देहरादून :  रायपुर थाना क्षेत्र के खलंगा जंगल से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल को दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया है।
जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी निवासी कैलाश राणा ने 16 जून को थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 जून को उनकी बुलेट मोटरसाइकिल (UK07FJ8414) खलंगा जंगल क्षेत्र से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की। लगातार सुरागरसी और सत्यापन के बाद पुलिस ने 18 जून को रिंग रोड रायपुर क्षेत्र से तीन किशोरों को संरक्षण में लिया।
पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि उन्हें बुलेट मोटरसाइकिल का शौक था, जिसके चलते उन्होंने वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद तीनों किशोरों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरामद वाहन:
बुलेट मोटरसाइकिल

रिपोर्टर : प्रवचन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.