500 बेड विंग का भुगतान हो गया, काम अधूरा - जनता की गाढ़ी कमाई की बर्बादी : AAP प्रतिनिधि मण्डल ने दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
देहरादून : आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से मुलाकात की और 500 बेड की नई विंग, छात्रों के हॉस्टल एवं फैकल्टी आवास के अधूरे निर्माण के संबंध में ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विभाग द्वारा इस निर्माण कार्य के लिए संबंधित एजेंसी को*सम्पूर्ण भुगतान* किया जा चुका है, बावजूद इसके कार्य आज भी अधूरा पड़ा है। यह सीधे-सीधे सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का उदाहरण है। प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया* ने प्राचार्य से बात करते हुए कहा कि "दून मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है। यहां 500 बेड की विंग शुरू न होने से हजारों गरीब मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा। छात्रों को हॉस्टल नहीं मिल रहा और फैकल्टी आवास के अभाव में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा इस तरह बर्बाद होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
Aap ने कहा कि विभाग द्वारा अधूरे निर्माण कार्य को 30 दिन के अंदर पूरा करने की लिखित समय-सीमा घोषित की जाए। मामले की विजिलेंस जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार पर FIR दर्ज की जाए।और अब तक हुए सम्पूर्ण खर्च और भुगतान का विवरण सार्वजनिक किया जाए।
संबंधित विभाग और कॉलेज प्रशासन में से जवाबदेही तय कर कार्यवाही की जाए। प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लेकर शासन को अवगत कराया जाएगा और निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना* ने कहा कि "भाजपा सरकार स्वास्थ्य के नाम पर सिर्फ घोषणाएं करती है। जमीन पर कुछ नहीं। अगर 15 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो AAP दून मेडिकल कॉलेज के गेट पर धरना देकर स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करेगी।" क्योंकि "ये मरीजों की जान का सवाल है। और सरकार कमीशनखोरी में लगी है जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। AAP इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी।" प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के साथ श्याम बाबू पाण्डेय, मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना, सह सचिव जितेन पंथ, पुण्डीर, सी पी सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : प्रवचन सिंह
No Previous Comments found.