शिवनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
देहरादून : रायपुर विधानसभा के शिवनगर क्षेत्र में युवा कांग्रेस के राष्ट्र संयोजक भूपेंद्र सिंह नेगी (भुप्पी) ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राज्य आंदोलनकारी एवं रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री ने किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना समय की आवश्यकता है और ऐसे जनहितकारी प्रयास जरूरतमंद लोगों के लिए बेहद लाभदायक हैं अरिहंत हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं सहित सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। भूपेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रायपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे ताकि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में अजेंद्र गुसाईं, दीपक खंडोरी, दिवाकर ध्यानी, ऋषभ चौधरी, अनुप पाल, सुशील नमोली, दीपक रमौला, इमरान खान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में अरिहंत हॉस्पिटल की टीम का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्टर : प्रवचन सिंह
No Previous Comments found.