सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, 120 यूनिट रक्तदान
देहरादून : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस के अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ एवं देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से इंद्रानगर, वसंत विहार स्थित रॉयल पैलेस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने 120 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखविंदर कौर ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सूर्यकांत धस्माना के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन उनके व्यक्तित्व और सामाजिक जीवन के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि धस्माना का राजनीतिक जीवन सेवा, संघर्ष और जनसमर्पण का उदाहरण रहा है।
जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा से राजनीति का पहला कर्तव्य जनसेवा होने का मंत्र सीखा। उन्होंने कहा कि बिना हार-जीत और भय की चिंता किए सिद्धांतों पर चलते हुए धर्म, जाति और भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर निस्वार्थ जनसेवा जारी रखेंगे।
धस्माना ने कहा, “जन्मदिवस के अवसर पर आज फिर एक बार यह संकल्प ले रहा हूं कि जब तक शरीर में जान है, तब तक जनसेवा चलती रहे।”
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने धस्माना को जुझारू, विद्वान और विचारों की स्पष्टता रखने वाला दूरदर्शी नेता बताया। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि उन्होंने धस्माना से बहुत कुछ सीखा है और वे हमेशा साथियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में बार कौंसिल की पूर्व अध्यक्ष रजिया बेग, बार कौंसिल सदस्य संग्राम सिंह पुंडीर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष शर्मा, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, गिरधर शर्मा, सरदार गुरदीप सिंह, सरदार इंद्रजीत सिंह, एडवोकेट आलोक घिल्डियाल, सोनू काजी, सुमित खन्ना, जितेंद्र तनेजा, पार्षद संगीता गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, ललित भद्री, विपुल नौटियाल, अशोक चंदन, आनंद सिंह पुंडीर, अल्ताफ अहमद, शुभम सैनी, आरके थपलियाल, अनीता दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिनेश कौशल ने किया।
रिपोर्टर : प्रवचन सिंह
No Previous Comments found.