डीबीएस छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव काफिला ने धस्माना से की मुलाकात, शिक्षा व्यवस्था पर संघर्ष का आह्वान
देहरादून : डीबीएस पीजी कॉलेज छात्रसंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिनव काफिला ने एनएसयूआई के छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना से उनके ईसी रोड स्थित कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने धस्माना से आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया। धस्माना ने अभिनव काफिला को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए छात्र नेताओं से शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए रचनात्मक आंदोलन चलाने का आह्वान किया। धस्माना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों को फायदा पहुंचाने के लिए उच्च शिक्षा को आम छात्रों के लिए मुश्किल बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से उत्तराखंड के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में नियुक्तियों पर प्रतिबंध है, जिसके कारण कई महाविद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने एनएसयूआई समेत छात्र संगठनों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। इस दौरान विनीत प्रसाद भट्ट, रॉबिन त्यागी, सिद्धार्थ अग्रवाल, आदित्य रौथाण, मुकेश बसेड़ा, हर्ष राणा, सौरभ सेमवाल, दीपांशु भंडारी, कारन कन्याल समेत कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : प्रवचन सिंह

No Previous Comments found.