सर सैयद पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 25वां स्थापना दिवस

देहरादून : मित्रलोक कॉलोनी स्थित सर सैयद पब्लिक स्कूल ने अपना 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि शिक्षा मनुष्य का सबसे बड़ा शस्त्र है। शिक्षित और विद्वान व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। उन्होंने कहा, “सरस्वती के भंडार की बड़ी अनूठी बात, ज्यों-ज्यों खर्चे त्यों बढ़े, बिन खर्चे घट जाए।” यह कहावत हमेशा प्रासंगिक रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने विद्यालय की संचालिका रियासत हसन को 25वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मंजू त्रिपाठी ने कहा कि आज के दौर में जब शिक्षा को व्यापार बनाया जा रहा है, ऐसे समय में सर सैयद पब्लिक स्कूल शिक्षा को मिशन के रूप में आगे बढ़ा रहा है। समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की गई। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों सहित प्रमोद गुप्ता, सरदार जेएस चुग और क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : प्रवचन सिंह 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.