बलवंत सिंह बने घोसी नव निर्माण मंच के मऊ के जिला अध्यक्ष, साथ ही बिहार चुनाव में मिली अहम् जिम्मेदारी

दिल्ली : आज केंद्रीय कार्यालय में उपस्थित घोसी नव निर्माण मंच के संस्थापक बद्रीनाथ ने मऊ से बलवंत सिंह को घोसी नव निर्माण मंच का मऊ का जिला अध्यक्ष घोषित किया । साथ ही साथ बिहार चुनाव के लिए बलवंत सिंह को बिहार चुनाव का प्रभारी भी बनाया। आपको बता दें कि यह लड़ाई घोसी नव निर्माण मंच बाहरी प्रत्याशियों के खिलाफ लड़ती है इसकी शुरुआत बद्रीनाथ ने सन् 2023 से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मऊ से की थी, इस अभियान के बाद घोसी विधान सभा चुनाव में बाहरी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को करारी हार झेलनी पड़ी थी | उस चुनाव में बद्री नाथ नें बाहरी भगाओ, घोसी बचाओ का नारा दिया था इस नारे का सपा नेता सुधाकर सिंह को बखूबी लाभ मिला और उन्होंने बाहरी नेता दारा सिंह  को बड़े मार्जिन से शिकस्त दी | उसके बाद से इस आंदोलन ने मऊ जिले में और तेज रफ़्तार पकड ली | 


 बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्तर से लेकर लोकल स्तर तक की पार्टियां और संगठन अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं, घोसी नव निर्माण मंच स्थानीय विधायक की मांग को लेकर विहार में लोगों को जागरूक करने जा  रहा है। घोसी नव निर्माण मंच के संस्थापक बद्रीनाथ ने अपने एक बयान में इस बात का जिक्र किया कि जब तक पार्टिया बाहरी नेताओं को अपना सिंबल देना बंद नहीं करेंगी तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

आज दिल्ली के मयूर बिहार स्थित घोसी नव निर्माण मंच के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्य कारिणी की बैठक आहूत की गई | इस बैठक में बिहार चुनाव में घोसी नव निर्माण मंच के अजेंडे को ले जानें के महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई साथ ही बिहार चुनाव में प्रभारियों की नियुक्ति की गई | 

मंच के संस्थापक बद्री नाथ ने कहा कि स्थानीय नेता ने होने से  चुनावी जीत या हार के बाद जनता अनाथ हो जाती  है। क्षेत्र में जनता का कार्य नहीं हो पाता  है। बाहरी विधयाकों  की क्षेत्र में अनुपस्थिति से जनता की पैरवी नहीं हो पाती  है, इसलिए  जनता को जनता का  नेता चाहिए। जनता का  नेता होगा तो  जनता के कार्य होने लगेंगे। टीम  के संस्थापक बद्री नाथ ने बताया कि उनकी टीम बिहार विधान सभा चुनाव में हर जगह जा जाकर बाहरी नेताओं को वोट न देनें की मुहीम चलाएगी | इस मुहीम को सफल बनाने के लिए 25 सदस्यों की समिति बनाई गई हैं। इस समिति का अध्यक्ष मऊ के जाने माने समाज सेवी बलवंत सिंह को दी गई है |


रिपोर्टर : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.