दिल्ली में लाडली की जगह लखपति बिटिया योजना, जानिए क्या करना होगा नया आवेदन

दिल्ली सरकार ने बेटियों की शिक्षा और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई लखपति बिटिया योजना शुरू करने का ऐलान किया है। 31 मार्च 2026 तक चल रही लाडली योजना बंद हो जाएगी और 1 अप्रैल 2026 से यह नई योजना लागू होगी।

लखपति बिटिया योजना क्या है?

इस योजना के तहत दिल्ली में जन्मी बेटियों को उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में चरणबद्ध तरीके से कुल 56,000 रुपये जमा किए जाएंगे। समय के साथ इस पर ब्याज जुड़कर राशि 1 लाख रुपये या उससे अधिक हो जाएगी। पैसा बेटी की 18 साल की उम्र, 12वीं पास या ग्रेजुएट/डिप्लोमा पूरा होने पर निकाला जा सकेगा।

किस चरण में कितनी रकम मिलेगी?

जन्म पर: ₹11,000

कक्षा 1 में प्रवेश पर: ₹5,000

कक्षा 6 में प्रवेश पर: ₹5,000

कक्षा 9 में प्रवेश पर: ₹5,000

कक्षा 10 पास करने पर: ₹5,000

कक्षा 12 में प्रवेश पर: ₹5,000

ग्रेजुएट/डिप्लोमा के दौरान: ₹20,000

योजना के लिए पात्रता

बेटी का जन्म दिल्ली में हुआ होना चाहिए

परिवार दिल्ली में कम से कम 3 साल से रह रहा हो

वार्षिक आय ₹20 लाख से कम हो

एक परिवार अधिकतम दो बेटियों के लिए आवेदन कर सकता है

बेटी का टीकाकरण पूरा होना और पढ़ाई मान्यता प्राप्त संस्थान में होना आवश्यक

18 साल से पहले शादी होने पर लाभ रद्द

क्या दोबारा आवेदन करना होगा?

हाँ, नई योजना में अलग आवेदन करना जरूरी होगा। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, और सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं। जो पहले लाडली योजना के तहत पात्र थीं, उनके लंबित भुगतान भी नई योजना में शामिल किए जाएंगे।

दिल्ली सरकार ने इसके लिए लगभग 160 करोड़ रुपये का बजट तय किया है, ताकि बेटियों की शिक्षा और भविष्य सुरक्षित हो सके।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.