द्वितीय अखिल भारतीय आरोग्य सम्मेलन में लता ठाकुर को हरित क्रांति अवार्ड

नई दिल्ली :  इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में मंगलवार को आरोग्य सृजन न्यास के तत्वावधान में द्वितीय अखिल भारतीय आरोग्य सम्मेलन-2026 का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय "स्वस्थ जीवनशैली से बेहतर भविष्य: स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से सशक्त समाज का निर्माण" रहा। कार्यक्रम में देशभर से आए स्वास्थ्य विशेषज्ञों, समाजसेवियों और किसान नेताओं ने भाग लिया।  

सम्मेलन के द्वितीय सत्र का विषय "योग: स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की वैज्ञानिक पद्धति" रखा गया। इसमें योग विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और संतुलित दिनचर्या से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। भारतीय चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।  

लता ठाकुर को मिला हरित क्रांति अवार्ड  
समारोह के मुख्य आकर्षण में भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती लता ठाकुर को 'हरित क्रांति अवार्ड' से सम्मानित किया गया। संगठन के समाज सेवा, किसान हित और राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया।  

इसके साथ ही संगठन के 10 पदाधिकारियों को भी शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट कुश सिरोही, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. परमिंदर तोमर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरीश भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत गौड़, गौ रक्षक ललित प्रजापति, गौ रक्षक ललेश उपाध्याय, एडवोकेट दीपक चौधरी और राष्ट्रीय सचिव पवन कुमार तोमर शामिल रहे।  

'हर कार्यकर्ता का सम्मान है'  
सम्मान मिलने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष लता ठाकुर ने कहा कि यह अवार्ड भारतीय किसान जागरूक युवा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता, किसान और समाजसेवी के समर्पण का सम्मान है। संगठन आगे भी किसानों को जागरूक करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और गांव-गांव तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाने का काम करता रहेगा। उन्होंने आरोग्य सृजन न्यास और सम्मेलन आयोजकों का आभार जताया।  

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुश सिरोही ने कहा कि किसान स्वस्थ रहेगा तभी देश समृद्ध होगा। इसलिए संगठन स्वास्थ्य और कृषि को साथ लेकर चल रहा है। डॉ. परमिंदर तोमर ने बताया कि संगठन जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला शुरू करेगा।  

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4:05 बजे तक इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के लेक्चर हॉल नंबर-1 में चला। सम्मेलन में दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी प्रतिनिधि पहुंचे। समापन पर 'जय किसान, जय भारत' के नारों से पूरा हॉल गूंज उठा।  

ये हुए सम्मानित  
1. लता ठाकुर – राष्ट्रीय अध्यक्ष  
2. कुश सिरोही – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  
3. डॉ. परमिंदर तोमर – राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  
4. अमरीश भारद्वाज – राष्ट्रीय प्रवक्ता  
5. मनोज कुमार – प्रदेश अध्यक्ष  
6. प्रशांत गौड़ – युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष  
7. ललित प्रजापति – गौ रक्षक  
8. ललेश उपाध्याय – गौ रक्षक  
9. दीपक चौधरी – एडवोकेट  
10. पवन कुमार तोमर – राष्ट्रीय सचिव

रिपोर्टर  : लखन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.