दिल्ली-NCR में लगातार भारी बारिश से हाहाकार

दिल्ली : NCR में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है।राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले करीब 8 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, वहीं जलभराव के कारण ट्रैफिक की रफ्तार भी थम गई है। दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम और NCR के कई हिस्सों में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों और अंडरपास में पानी जमा होने की स्थिति सामने आई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से कहीं ज्यादा समय लग रहा है। वहीं मौसम विभाग ने भी दिल्ली-NCR में आगे बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट और गुरुग्राम-फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर निकलने से बचें, जलभराव वाले रास्तों से दूरी बनाए रखें और यात्रा से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें।

रिपोर्टर : अभिषेक सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.