दिल्ली हाफ मैराथन में रोहतक रनर्स का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली : जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम दिल्ली में आयोजित दिल्ली हाफ मैराथन में रोहतक रनर्स ग्रुप के धावकों का प्रदर्शन शानदार रहा ।ग्रुप की सुपरस्टार बिमला बनवाला ने अपनी दौड़ (21.1 किलोमीटर )हाफ मैराथन 1 घंटा 55 मिनट 38 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग (55-59)में प्रथम स्थान प्राप्त कर 35000 रुपए का पुरस्कार जीता ।विनीता साकिया ने (10 किलोमीटर)दौड़ 51 मिनिट 42 सेकंड में पूरी कर अपने आयु वर्ग में दुसरा स्थान प्राप्त कर 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीता ,पवन डागर ने अपने आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया ।दिल्ली हाफ़ मैराथन का आयोजन 2005 से लगातार किया जा रहा है ।इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता का इस साल का थीम भूख और कुपोषण मिटाना था ।इस साल देश विदेश के विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 40000 धावकों ने इस मैराथन में हिस्सा लिया ।आर आर जी के धावकों रामफल फोगाट,चंद्रपाल बनवाला,जितेन्द्र गहलावत ,अभिताभ दलाल,मनीष दहिया,रणबीर मलिक,सुधीर शोकीन,पंकज भार्गव,सुरेंद्र खत्री,विनोद खत्री,मोहन सिंह आर्य,चहल दंपति ज्योति देवेन्द्र,अंकित अहलावत,नरेंद्र राम,राकेश डबास,राजीव भारद्वाज,सारिका यादव,अशोक फ़ोर,विकास राणा ,सुधीर कुमार तेवटिया,अशोक कुमार आसन और अरविन्द पाल दहिया का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा ।इस दौड़ की शुरुआत सुबह 5.30 बजे जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम से हुई और इंडिया गेट  से होते हुए स्टेडियम में ही समाप्ति हुई ।जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला ने भी इस हाफ़ मैराथन में भाग लिया।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.