दिल्ली के पालम में भीषण आग: 5 मंजिला इमारत में हादसा, 7 की मौत
दिल्ली के पालम इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और इमारत के अंदर फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाते नजर आए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में स्थित एक इमारत में हुई, जो राजेंद्र कश्यप की बताई जा रही है। इस बिल्डिंग में उनका पूरा परिवार रहता था, जिसमें करीब 15 सदस्य शामिल हैं। इमारत के बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और अन्य दुकानें संचालित होती थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों पर परिवार के लोग रहते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग शाम करीब 6:45 बजे देखी गई। स्थानीय निवासी योगेश ने बताया कि उनके पिता ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन तब तक आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग बालकनी में खड़े होकर मदद के लिए पुकार रहे थे, लेकिन घना धुआं और आग के कारण हालात बेकाबू हो गए। पड़ोसियों ने दूसरी इमारत से दीवार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन धुएं और लपटों की वजह से सफल नहीं हो सके।
योगेश का कहना है कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचने में देर हुई और हाइड्रोलिक मशीन भी समय पर काम नहीं कर सकी। उन्होंने बताया कि कई लोगों को झुलसी हालत में बाहर निकाला गया, जबकि अब भी कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है
No Previous Comments found.