15 अगस्त से पहले दिल्ली हाई कोर्ट को धमकी, ईमेल में लिखा- 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान'
दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई है। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई है और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल पुलिस के संपर्क में हैं।
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में 15 अगस्त को दिल्ली हाई कोर्ट में दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाका करने का दावा किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के जिला न्यायालयों में दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है।
ईमेल में खालिस्तान के नाम का भी उल्लेख किया गया है और धमकी भरे संदेश में 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान' लिखा गया है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले मिली इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
No Previous Comments found.