मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करेंगे देवरिया में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

देवरिया : एंकर,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 22 मई 2026 को जनपद देवरिया के दौरे पर आएंगे। मुख्यमंत्री जनपद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 10:05 बजे गोरखपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10:25 बजे कार्यक्रम स्थल भीमपुर गौरा स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर आयोजित समारोह में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रिपोर्टर : रवि प्रकाश बादल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.