मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं एम्बुलेंस चालक। देवरिया में धूमधाम से मनाया गया 108/102 एम्बुलेंस सेवा पायलट दिवस।

देवरिया : एंकर,जनपद में 108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों द्वारा सोमवार को जिला महिला अस्पताल, देवरिया में पायलट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एम्बुलेंस में तैनात पायलटों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। गोरखपुर मंडल के रीजनल मैनेजर दिग्विजय मौर्या ने बताया कि ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा प्रत्येक वर्ष 26 मई को पायलट दिवस मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में इस दिन एम्बुलेंस पायलटों के योगदान को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पायलट एम्बुलेंस सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ आपदा एवं आपात स्थितियों में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा ने कहा कि ईएमटी आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को सेवाएं प्रदान कर उनकी जान बचाने का महान कार्य करते हैं। एम्बुलेंस सेवाओं में पायलट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो समय से मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षा में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्मी निस्वार्थ भाव से सेवा देकर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने पायलट दिवस के अवसर पर सभी पायलट कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस पायलट इमरजेंसी सेवाओं की रीढ़ हैं। मेडिकल इमरजेंसी के दौरान हर पल कीमती होता है, और ऐसे समय में पायलट का योगदान किसी हीरो से कम नहीं होता। ट्रैफिक, समय के दबाव और मरीज की नाजुक स्थिति के बीच उनका धैर्य और जिम्मेदारी सराहनीय है। कार्यक्रम में 108/102 एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजन विश्वकर्मा, जिला एम्बुलेंस कोऑर्डिनेटर राहुल पाण्डेय, सोनू जायसवाल, प्रताप सिंह सहित अन्य एम्बुलेंस चालक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : रवि प्रकाश बादल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.