तीज एवं गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात
देवरिया - तीज एवं गणेश चतुर्थी पर्व के दृष्टिगत प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात, सुरक्षा व्यवस्था का लगातार लिया जा रहा जायजा.तीज एवं गणेश चतुर्थी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में थाना बरियारपुर की व0उ0नि0 दीप मंजरी पाण्डेय द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लाहिलपार स्थित मंदिर पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहकर श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए भीड़ को व्यवस्थित किया जा रहा है।
इसी प्रकार प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर श्री कल्याण सिंह सागर द्वारा पुलिस बल के साथ दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।
जनपदीय पुलिस द्वारा प्रमुख धार्मिक स्थलों पर महिला एवं बालिका सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्रों में सतर्क एवं मुस्तैद रहते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने तथा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्टर दुर्गेश
No Previous Comments found.