सदर तहसील सभागार में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवारिया - जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  सदर तहसील सभागार, देवरिया में विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा श्रम विभाग की टीम के समन्वय से कुल 50 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड के लाभ एवं कार्ड निर्माण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी भी दी गई।

नोडल आयुष्मान डॉ. आर.पी. यादव ने बताया कि आगामी शनिवार, 19 सितम्बर, 2026 को पुनः सदर तहसील सभागार, देवरिया में आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं, जिससे कार्ड निर्माण की प्रक्रिया सुगमता से पूरी की जा सके। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। पात्र लाभार्थी अपने क्षेत्र के निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर/उपकेंद्र पर भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए वे अपने क्षेत्र की आशा एवं एएनएम से संपर्क करें। श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

रिपोर्टर - दुर्गेश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.