बृहद् स्तर पर चलाया गया "बहू-बेटी अभियान"

 देवरिया : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित तथा दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के उत्थान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण तथा नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04.10.2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विशेष पहलः "बहू-बेटी अभियान" जनपद देवरिया में व्यापक स्तर पर चलाया गया। जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चौपाल/जागरूकता सम्मेलन आदि आयोजित कर उक्त अभियान चलाया गया।

थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम द्वारा हनुमान मंदिर/रामलीला मैदान में, थाना मदनपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम रमईपुर में, थाना एकौना मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम छपरा खुर्द में, थाना भाटपार रानी मिशन शक्ति टीम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटपार रानी में, थाना भटनी मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम जिगना दीक्षित में, थाना खामपार मिशन शक्ति टीम द्वारा भिंगारी बाजार में, थाना श्रीरामपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पड़री में, थाना बरहज मिशन शक्ति टीम द्वारा सतरांव में, थाना मईल मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मईल में बहू-बेटी अभियान चलाया गया।

इसी प्रकार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा गांवों व कस्बों में चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी गयीं। उक्त अभियान में थानों की मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र की परित्यक्ता /विधवा / तलाकशुदा /कामकाजी महिलाओं और बालिकाओं को महिला  सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों, दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा, साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के गुर व कानूनी प्रक्रिया के सम्बन्ध में बताया गया । इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी/ संस्थागत हेल्पलाइन नंबरों जैसे- आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 181,  वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन नं0 108, साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 आदि से अवगत कराया गया। शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं यथा- निराश्रित महिला पेंशन योजना,  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्ति वंदन योजना, नारी सम्मान-नारी सुरक्षा योजना, कन्या सुमंगला योजना, विधिक सहायता हेतु विविध प्रावधानों- फैमिली काउंसलिंग, निःशुल्क विधिक परामर्श तथा नये आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम—2023) के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट वितरित किया गया ।

रिपोर्टर : दुर्गेश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.