उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आखिर बोल ही दिया नंबर वन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आखिर बोल ही दिया नंबर वन
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठ साल पूरे हो चुके हैं इसको लेकर सरकार तमाम कार्यकर्मो के माध्यम से अपनी बात और अपने काम आम जनता तक पहुंचाने में प्रयासरत है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के सफल आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘उत्कर्ष के आठ वर्ष’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक द्वारा लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में किया गया
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अवधी भाषा में प्रदेशवासियों से संवाद करते हुए कहा यह परिवार का दिन है और हम सभी मिलकर प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास हुआ है।
उपमुख्यमंत्री ने बृजेश पाठक यह भी कहा, 2017 से पहले प्रदेश की छवि बीमारू राज्य के रूप में थी, लेकिन अब प्रदेश में सड़कों, फ्लाईओवरों, बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। आठ सालों में प्रदेश ने विकास की नई रफ्तार पकड़ी है और यह सरकार गरीबों, पिछड़ों और वंचितों की सरकार है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का डेमो चेक दिया गया, साथ ही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत टैबलेट वितरित किए गए इसके साथ साथ मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृति पत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाभी का वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम के बाद संस्कृति विभाग द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुरेश कुशवाहा द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचायाजबकि अल्पना मेहरोत्रा और उनकी टीम ने छाप तिलक सब छीन ली जैसे पारंपरिक गीतों से माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके बाद, नीतेश कुमार की टोली ने ‘जनता की सरकार’ नाटक के माध्यम से सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित अपनी प्रस्तुति दी, जो दर्शकों के बीच काफी सराही गई। घनश्याम शर्मा और सुमिता श्रीवास्तव ने भी गीतों से सभी का मन मोहा। मुंबई से आए कबीर कैफे बैण्ड ने इण्डी-लोक एवं लोक-फ्यूजन की धुनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दर्शक दीर्घा में बैठे स्कूली छात्र-छात्राओं ने परफोमेंस का जमकर लुत्फ उठाया।
वहीं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार ने एक बार फिर अपनी विकास यात्रा और योजनाओं को जनता तक पहुँचाया और भविष्य में प्रदेश के समग्र विकास की दिशा को भी स्पष्ट किया है। हम पर्यटन के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कामकरने जा रहे है जिससे उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में भी इतिहास लिख सके। इस अवसर पर विधायक सरोजनी नगर डॉ॰राजेश्वर सिंह, विधायक बक्शी का तालाब योगेश शुक्ला, विधायक मोहनलालगंज अमरेश कुमार रावत ,विधायक लखनऊ पूर्व ओ0पी0 श्रीवास्तव, ज़िलाधिकारी लखनऊ विशाख जी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद् सदस्य अवनीश सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.