देसी इंजीनियर का कमाल: नीले ड्रम से बनाया देसी AC, वायरल वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक देसी इंजीनियर का जुगाड़ काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने भीषण गर्मी से राहत पाने का ऐसा देसी तरीका निकाला है कि लोग देखकर हैरान रह गए हैं। कबाड़ से कमाल करने वाले इस शख्स ने एक साधारण से नीले ड्रम को हाई-टेक दिखने वाले कूलिंग सिस्टम यानी देसी AC में बदल दिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे इस शख्स ने नीले प्लास्टिक ड्रम को बीच से काटकर उसमें मोटर और पंखा फिट किया है। इसके साथ ही कूलिंग के लिए खस की जाली लगाई गई है, जिसे पानी के साथ जोड़कर ठंडी हवा देने वाला सिस्टम तैयार किया गया है। यह जुगाड़ू तकनीक कमरे को कुछ ही समय में ठंडा कर देती है, जैसे मानो अंदर ‘मिनी शिमला’ बना दिया गया हो।
वीडियो के अंत में जब इस देसी AC को चलाकर दिखाया गया, तो उसकी ठंडी हवा और प्रभाव देखकर लोग दंग रह गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस इनोवेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “गुरु, नीले ड्रम का ऐसा इस्तेमाल भी हो सकता है, सोचा नहीं था!”
यह वीडियो न सिर्फ जुगाड़ू भारतीय सोच को दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सीमित संसाधनों में भी क्रिएटिविटी से बड़े से बड़ा समाधान निकाला जा सकता है। गर्मी से परेशान लोगों के बीच यह देसी AC अब चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

No Previous Comments found.