50 साल से अधिक समय से नहीं था लोहाना गांव में शमशान

देवास  : जिले के एक गांव लोहाना जो जिला मुख्यालय से विजयगंज मंडी रोड पर कुछ ही दूरी पर है जहां विगत 50 सालों से शमशान नहीं था ग्रामीण जन विगत  50 सालों से इस  परेशानी का सामना करते आ रहे थे , आप कल्पना कीजिए कि किसी व्यक्ति की मृत्यु अगर बारिश के दिनों में हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार करना कितना मुश्किल भरा होता है यह पीड़ा ग्राम लोहान के ग्रामीण जन 50 सालों से झेल रहे थे ऐसा नहीं है कि उन्होंने इसके लिए प्रयास नहीं किया हर नेता से अपनी बात को पुरजोर तरीके से रखा किंतु यह विडंबना ही कह सकते हैं की 50 वर्ष तक वह उस सुविधा से वंचित रहे और दुख की घड़ी में प्राकृतिक दुख के साथ परेशानी का भी सामना करते रहे आज तक किसी भी जन प्रतिनिधि द्वारा उनकी इस समस्या का हल नहीं किया गया उन्होंने कई बार ग्रामीण  नेता से लेकर जवाबदार विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष आदि कई नेताओं के सामने अपनी बात रखी लेकिन समाधान नहीं हो सका इस बात को जय मां भवानी राजपूत युवा संगठन के सभी वरिष्ठ जनों ने क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी जी  को  इस समस्या से अवगत कराया जिस पर श्मशान घाट निर्माण के लिए सांसद निधि से धन आवंटित करने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से ग्रामीणों में खुशी की लहर है, जो लंबे समय से श्मशान घाट की मांग कर रहे थे।

ग्रामीणों की मांग पूरी

ग्रामीणों ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के इस निर्णय का स्वागत किया है और उनका कहना है कि श्मशान घाट बनने से उन्हें अपने मृतकों का अंतिम संस्कार करने में आसानी होगी। ग्रामीणों ने सांसद का आभार व्यक्त किया है।

निर्माण कार्य जल्द शुरू

अब उम्मीद है कि श्मशान घाट का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। ग्रामीणों को विश्वास है कि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के प्रयास से श्मशान घाट का निर्माण समय पर पूरा होगा और उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

सांसद की पहल की सराहना

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी की पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि सांसद ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लिया और उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। उनके इस प्रयास के लिए हम उनका हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने तत्काल बिना देर किए तुरंत सांसद निधि से ₹5 लाख रुपये की राशि का पत्र जारी किया अब शीघ्र ही लोहाना के रहवासियों के लिए दुख की घड़ी में शमशान को लेकर एक राहत की सांस होगी  ! इस अवसर  पर भाजपा नेता नीरज सिंह चौहान  श्रवण सिंह निजामडी ज्ञानेंद्र सिंह  सोनसर धर्मेंद्र सिंह  बरखेड़ा रणजीत सिंह  यशवंत नगर खेड़ा गोपाल सिंह तुमडावदा वीरेंद्र सिंह मांगरोल विजेंद्र सिंह  बरखेड़ी मान 
शक्ति बन जवासिया गोहिल महेंद्र सिंह  लोहाना दरबार सिंह  लोहाना सुरेश सिंह लोहाना नरेंद्र सिंह लोहाना धन सिंह लोहान  सहित सैकड़ो ग्रामीण जन उपस्थित थे।

रिपोर्टर : सोनू सिंगनाथ

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.