महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।

देवरिया : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 13.09.2026 को थाना मदनपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 श्री महेंद्र कुमार, म0का0 अनीता, म0का0 प्रतिमा यादव, रि0का0 मुकेश रावत द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम देवपार वीरसिंहपुर में, थाना सुरौली की मिशन शक्ति टीम उ0नि0श्री इज़हार खान, का0 रवि सिंह चौहान, म0हे0का0 इंदुबाला, म0का0 गुंजन विश्वकर्मा द्वारा पैकौली में व थाना रुद्रपुर की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह, कां0 धनंजय यादव, म0का0 कंचन यादव द्वारा रुद्रपुर कस्बे में उपस्थित महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
 
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
रिपोर्टर : दुर्गेश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.