फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने की शिकायत पर डीएम ने किया मौके का निरीक्षण
देवारिया :- जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में ग्राम कतरारी छेरिहवा निवासी रीता देवी द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को गंभीरता से लिया। आज मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत उन्होंने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को इस प्रकरण में सभी पक्षों की सुनवाई कर पीड़िता को उसकी जमीन दिलाए जाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के समक्ष आज जनता दर्शन में रीता देवी ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि उनकी जमीन में फर्जीवाड़ा कर बैनामा एवं नाम चढ़वा लिया गया है। इस प्रकरण को जिलाधिकारी ने अत्यंत गंभीरता से लिया और मौके पर राजस्व टीम के साथ पहुंचकर सभी बिंदुओं का गहन परीक्षण किया तथा निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि ऐसे प्रकरणों में पूरी गंभीरता बरती जाए। सभी पक्षों की सुनवाई कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामले का निस्तारण तत्काल सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी के मौके पर पहुंचकर प्रकरण के निस्तारण की पहल किए जाने तथा मामले को संजीदगी से लिए जाने पर उपस्थित लोगों ने जिलाधिकारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की इस तरह की पहल से फरियादियों को त्वरित न्याय मिल रहा है तथा मामलों का शीघ्र निस्तारण हो रहा है। इससे फरियादियों को अपने प्रकरणों को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य सहित राजस्व विभाग के अन्य कानूनगो, लेखपाल एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर :- दुर्गेश
No Previous Comments found.