11वां आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर को, जिलेभर में होंगे विभिन्न आयोजन

देवारिया - क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, देवरिया डॉ. जयराम यादव ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के 17 सितंबर 2026 के शासनादेश के अनुपालन में 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन 23 सितंबर को जनपद में किया जाएगा। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद (Ayurveda for a Healthier Tomorrow)” रखी गई है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद में संचालित सभी आयुर्वेदिक चिकित्सालयों पर ग्रामीणों के बीच चौपाल एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे।

निःशुल्क चिकित्सा शिविरों में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं औषधियों का वितरण करने के साथ प्रकृति परीक्षण किया जाएगा। साथ ही लोगों को औषधीय पौधों का वितरण भी किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से आयुर्वेद के सिद्धांतों एवं जीवनशैली से संबंधित उपयोगी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्टर - दुर्गेश जायसवाल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.