आने वाले त्योहारों एवं आगामी लोकसभा चुनाव देखते हुए निकाला गया फ्लैग मार्च

सोनकच्छ :  थाना भोरासा पुलिस व एस.एस बी.सीमा सुरक्षा बल के द्वारा  देवास एसपी संपत उपाध्याय  निर्देशानुसार तथा एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे के मार्गदर्शन में संजय मिश्रा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। आगामी चुनाव और आने वाले त्योहारों रंगपंचमी, ईद को  देखते हुए पूरे नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया जो थाना परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, छोटा हनुमान चौक, मालीपुरा से होते हुए आजाद चौक से एमजी रोड होते हुए भौरासा थाना परिसर में पहुंचा इस फ्लैग मार्च में  भौरासा पुलिस जवान, एस.एस. बी अपने पूरे दल बल के साथ  चल रहे थे।

रिपोर्टर : साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.