आगामी लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के मद्देनजर आबकारी विभाग की कार्यवाही
देवास : आबकारी व्रत कन्नौद के होटल/ढाबों एवम किराना दुकानों की सघन चेकिंग कर दबिश कार्यवाही की गई। कार्यवाही में कन्नौद के कुसमानिया, बिजवाड़ एवं कंटाफोड क्षेत्र के जाट ढाबा, जय माँ भवानी ढाबा, से अवैध मदिरा जप्त कर प्रकरण कायम किए गए। कार्यवाही में कुल 03 प्रकरण, म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जिसमें कुल 03 गत्ते की पेटी में 105 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त की गई। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 6825/- रूपए है ।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक कैलाश जामोद तथा आरक्षक शंकरलाल परते एवं निहाल खत्री सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.