जॉइन बजरंग दल के सदस्यता अभियान का श्री गणेश

सतवास :  29 मार्च को नेहरू स्टेडियम इंदौर में आयोजित बजरंग दल का शौर्य महाकुंभ के निमित कांतापुर (कांटाफोड़) में भर्ती बजरंग दल अभियान चलाया गया और अभियान की जानकारी दी! अभियान की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सोनू सिंह नाथ (जिला सहसंयोजक बजरंग दल) द्वारा दी गई। बताया जा रहा है किया अभियान एक माह तक चलेगा जिसमें अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जाएगा जिसका विशाल रूप इंदौर के नेहरू स्टेडियम में देखने को मिलेगा !जिसमें  प्रखंड मंत्री प्रकाश राठौड़, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख सुशील विजवा, सुरक्षा प्रमुख आकाश तंवर, राहुल माली, वीरेंद्र देवड़ा, धीरज राठौर, मधुर धोसरिया,अभिषेक हर्निया, दीपक गोयल सुजय मंडल, शुभम,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर : सोनू सिंगनाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.