कतलाय से लगे वनक्षेत्र कक्ष के सिमागत वनक्षेत्र की घेराबंदी

कन्नौद - रात्रि 4:15 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र स्टाफ द्वारा कन्नौद-आष्टा मार्ग पर ग्राम कतलाय से लगे वनक्षेत्र कक्ष के सिमागत वनक्षेत्र की घेराबंदी की गई मौके पर अवैध सागोन वनोपज से भरा एक आइसर ट्रक रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ25GA8299 जप्त किया गया। तलाशी लेने पर ट्रक एवं मौका स्थल से 58 नग सागोन लट्ठे पाए गए l तदोपरांत वनमंडलाधिकारी(क्षे.)देवास श्री अमित  चौहान एवं उपवन मंडलाधिकारी कन्नौद श्री एस एल यादव के मार्गदर्शन में वाहन को जब्त किया गया एवं भारतीय वन अधिनियम 1927, म.प्र. वनोपज व्यापार विनियम 1969 एवं जैव विविधता अधिनियम 2003 की धराओ के तहत वन अपराध प्रकरण 112/25 दिनांक 04/05/2025 पंजीबध किया गया ।अपराध में संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है एवं वाहन राजसात कार्यवाही हेतु सूचना दी गई ।कार्यवाही में विशेष योगदान बीट गार्ड पापू सिंह जामले, दीवान सिंह जादौन,नमित तिवारी,लखन सूर्यवंशी,अमोल सिंह जादौन एवं सुरक्षा श्रमिक लखन,हेमराज एवं सुरेन्द्र धावरी का रहा ।

रिपोर्टर - सोनू सिंगनाथ

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.