आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर तीन प्रकरण किये दर्ज।
देवास : जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को देवास शहर में रात्रि के समय मुखबिर सूचना के आधार पर एक जुपिटर स्कूटर पर एक व्यक्ति से 20 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं एक मोटरसाइकिल पर एक पेटी (50 पाव) देशी मदिरा प्लेन का परिवहन करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा वी.के. रेस्टोरेंट बायपास से 20 पाव देशी मदिरा और 48 केन बियर बरामद की गई है। जिनके विरुद्ध कुल 03 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद् कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 35 हजार रूपये है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आरक्षक आशीष, निहाल खत्री सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल चौहान, अनिल अकोडिया शामिल थे। देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.