डाॅ.सरोजिनी जेम्स बेक ने देवास शहरी आंगनवाडी क्रमांक 05 एवं 02 अमोना का किया निरीक्षण।

देवास - शासन के निर्देशानुसार जिले में स्टाॅप डायरिया कैम्पेन सह दस्तक अभियान का आयोजन 22 जुलाई से 16 सितम्बर तक किया जा रहा है। जिले की ए.एन.एम. विहीन आंगनवाडियों में सी.एम.एच.ओ. के निर्देषन में विषेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। सी.एम.एच.ओ. डाॅ. सरोजिनी जेम्स बेक ने आंगनवाडी क्रमांक 05 एवं 02 अमोना का निरीक्षण किया एवं दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली। वार्ड क्रमांक 15 की आंगनवाडी क्रमांक 02 में ए.एन.एम.  संगीता गुप्ता, आषा कार्यकर्ता  सुनीता दुबे एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता  ललिता मालवीय द्वारा सेवाए प्रदाय की जा रहीं थीं। सी.एम.एच.ओ. डाॅ. बेक ने प्रवेश पिता  अभिषेक चोधरी उम्र 10 माह, युवराज पिता  राजेश मण्डोर उम्र 11 माह एवं कुमारी  पिता  लोकेन्द्रसिंह सिसौदिया उम्र 11 माह को विटामिन-ए सिरप पिलाया। डाॅ. बेक ने आंगनवाडी में उपस्थित समस्त महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं ना केवल स्वयं जागरूक रहें वरन् आसपास के महिलाओं को भी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करें। आवश्यक है कि गर्भावस्था में शीघ्र पंजीयन के साथ चार जांचे समय पर हो, टिटनेस का टीका निर्धारित समय पर लग जायें, आयरन व कैल्शियम समय से लेना प्रारंभ की जाये। यदि परिवार में बच्चे को स्वस्थ रखना है तो स्वयं महिला का भी स्वस्थ रहना अत्यंत आवष्यक है। उन्होंने उच्च जोखिम गर्भावस्था के प्रमुख लक्षणों से अवगत कराया एवं कहा कि जोखिम के कारणों को पहचानते हुए समय पर उपचार लेना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सहित अन्य सेवाओं में पूर्ण उपलब्धि लाने के निर्देश दिये। उन्होंने जिंक एवं ओ.आर.एस. के उपयोग को बढावा देने,  5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में दस्त की रोकथाम एवं प्रबंधन, कम वजन के बच्चों की जांच कर गंभीर एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करने एवं किसी भी प्रकार की जन्मजात विकृति की पहचान करने के निर्देश दिये। आंगनवाडी क्रमांक 5 में ए.एन.एम.  ज्योति मालाकार एवं  मंजुला सक्सेना, आशा कार्यकर्ता  रीना दुबे द्वारा सेवाए दी जा रहीं थीं। डाॅ. बेक ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों की डयूलिस्ट अपडेट रखने, छूटे हुए बच्चो  का टीकाकरण करने, स्तनपान की सही जानकारी समुदाय में देने एवं एनीमिया का शीघ्र पता लगाने हेतु निर्देषित किया। उन्होंने टीकाकरण की जानकारी ली एवं गर्भवती,  धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदाय किया। इस दौरान  श्रुति गौर तोमर एवं खण्ड विस्तार प्रशिक्षक सुखदेव रावत मौजूद रहे।
 
 
रिपोर्टर - साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.