स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार पाखवाडे अंतर्गत संजीवनी क्लीनिक संजय नगर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

देवास :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनिषा मिश्रा ने बताया कि देवास जिले में कलेक्टर ऋतुराजसिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 1-19 वर्ष के बच्चों किशोर /किशोरियों एवं ही 20 से 49 वर्ष प्रजनन आयु वर्ग कि महिलाये को भी को एल्बेंडाजॉल 400 एम.जी. गोली का सेवन कराया गया। 

        23 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर जिला स्तरीय शुभारम्भ कार्यक्रम एवं “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” सेवा सप्ताह पखवाड़ा 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 के अतर्गत संजीवनी क्लीनिक संजय नगर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर का का शुभारम्भ स्थानीय पार्षद श्री गणेश पटेल एवं जनप्रतिनिधि श्री विजय पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने स्कूल के बालक बालिकाओं को एल्बेंडाजॉल 400 एम.जी. गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर अभियान का शुभारम्भ किया । 

         कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद गणेश पटेल एवं जनप्रतिनिधि विजय पवार ने कहा कि  “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”  अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ बनाए रखना, परिवार में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित मातृत्व और पोषण पर विशेष ध्यान देना है। इस सेवा सप्ताह में सक्रिय भाग लें और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाकर स्वयं और अपने परिवार को स्वस्थ एवं सशक्त बनाएं। जनप्रतिनिधी श्रीमती शोभा नायक और  सुनिता व्यास  राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस  पर बच्चों में कृमि संक्रमण, व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क से हो सकता है  कृमि संक्रमण से बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है वही दूसरी ओर उनमें खून की कमी व पोषण स्तर पर भी दुष्प्रभाव डालता है इसलिए शासन द्वारा साल मे एक बार एल्बेंडाजॉल कि गोली का सेवन कराया जाता है। सभी बच्चे गोली का सेवन करे और कृमि से छुटकारा पाये अगर काई बच्चा आज स्कूल नही आ पाया तो माॅपअप दिवस पर गोली अवश्य खिलवाये। 

            कार्यक्रम में जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ सुनिल तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर  जिले में लगभग  6 लाख 07 हजार से अधिक बच्चो को कृमि नाशक गोली खिलायी जा रही है, कृमि कि गोली प्रतिवर्ष 1 बार सभी बच्चो को खिलाने के उददेश्य और कृमि से छुटकारे स्वच्छता और साफ-सफाई की जानकारी दी और कहा कि 1 से 19 वर्षीय बच्चों को शालाओं/आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिक्षको तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की निगरानी में विभिन्न हितग्राही वर्ग को खाना खाने के बाद एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन कराया गया। अभियान में जिले के शतप्रतिशत बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई जावेगी, किसी कारण से जो बच्चे आज गोली नही खा पाये उन्हे 26 सितम्बर 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित छुटटे बच्चो को गोली खिलाई जावेगी।  एवं एनीमिया से छुटकारा दिलाने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम के तहत सभी बच्चो को प्रति मंगलवार आयरन कि गोली नियमित सेवन करने और होने वाले फायदे के बारे में बताये। डाॅ. तिवारी ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” सेवा सप्ताह पखवाड़े के आयोजन कि विस्तृत जानकारी दी विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जा रहे है , जाॅच और उपचार अवश्य करवायें ये शिविर पखवाडे के दौरान निरन्तर लगाये जा रहे है शहरी क्षेत्र देवास में दिनांक 24 सितम्बर 2025 को संजीवनी क्लीनिक मेढकी में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा देवास के नागरिक जाॅच स्क्रीनिंग और उपचार करवाये । 

रिपोर्टर  : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.