बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान आक्रोश जनसभा का किया गया आयोजन

देवास : पीपलरावां बस स्टैंड पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान आक्रोश जनसभा का किया गया आयोजन । पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा,जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं ने जनसभा को किया संबोधित पीपलरावां - नगर के बस स्टैंड पर बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान आक्रोश जनसभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम डॉ अम्बेडकर तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर जनसभा की शुरुआत हुई। जनसभा को कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सोयाबीन का 5329 समर्थन मूल्य लागू किया है , किंतु आज किसानों का सोयाबीन मंडीयों में 3500 , 3600 , 3700 के भाव बिक रहा है। आठ साल पहले ये लोग अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए गब्बर सिंह टेक्स जीएसटी लेकर आए थे। आठ साल मे इन्होंने 33 लाख करोड़ रुपए की जनता से लूट की और आज ये जीएसटी कम करके उत्सव मना रहे हैं। जनसभा को किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान , प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज राजानी , जिपं सदस्य महेंद्र सिंह यशोना , विधानसभा प्रभारी हुकुम सिंह पाटीदार ने भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले में किसान आत्महत्या कर रहा है। इससे आप अंदाजा लगा लो प्रदेश के किसानों का कितना बुरा हाल होगा। आज किसानों का सोयाबीन 3500 के भाव बिक रहा है। हमने मुख्यमंत्री से पत्र लिखकर मांग की कि हमने कमलनाथ सरकार के समय मार्केटिंग सोसायटी के माध्यम से समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदे थे , आप भी किसानों को उचित मूल्य दो किंतु उन्होंने किसानों को भावांतर दे दिया। सोनकच्छ विधानसभा के किसानों के खाते से करीब 12 करोड़ की राशि फसल बीमा के नाम पर काट ली गई किंतु आज तक फसल बीमा का एक रूपया भी नहीं मिला। राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। नायब तहसीलदार लखनसिंह सोनानिया को कांग्रेसियों ने
इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार नागर,ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र राणा, नगर अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, कपिल व्यास,सरपंच अरुण जोशी, संजय त्रिवेदी,नोशाद मंसूरी,छगनलाल गुप्ता, शाहरुख दस्तक, रितेश टेलर्स,बाबू प्लास्टिक कृष्णा ठाकुर,अलीहुसेन पटेल,सभी कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
रिपोर्टर - साजिद पठान
No Previous Comments found.