रैक प्‍वाइंट पर हिन्‍दुस्‍तान उर्वरक एवं रसायन का 02 हजार 515 मीट्रिक टन यूरिया मिला

देवास - कलेक्‍टर ऋतुराज के निर्देशन में जिले को लगातार उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित कराई जा रही है। उप संचालक कृषि  गोपेश पाठक ने शुक्रवार को देवास रेक प्‍वाइंट पर हिन्‍दूस्‍तान उर्वरक एवं रसायन का 02 हजार 515 मीट्रिक टन यूरिया मिला है। इसी प्रकार हरदा रैक प्‍वाइंट से एनएफएल यूरिया 600 मीट्रिक टन कन्‍नौद, खातेगांव, सतवास तहसील के लिए भी लगातार उर्वरकों की आपूर्ति की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि इस रबी सीजन में वर्तमान में यूरिया 36 हजार 500 मीट्रिक टन,डीएपी 15 हजार 315 मीट्रिक टन,एनपीके 10 हजार 376 मीट्रिक टन एवं सिंगल सुपर फास्‍फेट 35 हजार 120 मीट्रिक टन का भंडारण कर यूरिया 32 हजार 796 मीट्रिक टन, डीएपी 13 हजार 530 मीट्रिक टन,एनपीके 06 हजार मीट्रिक टन तथा सिंगल सुपर फॉस्‍फेट 17 हजार 714 मीट्रिक टन का वितरण कृषकों को किया जा चुका है। जिले में किसी भी प्रकार की उर्वरक की कोई कमी नहीं है एवं आगे भी इसी तरह अन्‍य उर्वरक जिले को प्राप्‍त होते रहेंगे। किसानभाईयों से अपील है कि  यूरिया शासन द्वारा निर्धारित मूल्‍य 266.50 रुपए पर उर्वरक का क्रय करें व उर्वरकों का अनावश्‍यक रूप से भंडारण न करें।


रिपोर्टर - साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.