अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर माध्‍यमिक विद्यालय क्रमांक-3 देवास में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देवास :  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर समग्र शिक्षा अभियान की समावेशित शिक्षा के अंतर्गत माध्‍यमिक विद्यालय क्रमांक-3 देवास में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देवास जिले के दिव्यांग बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद (गोला फेक, निम्बू रेस, कुर्सी दौड़), नृत्य, गायन, चुटकुले, भाषण, कविता आदि गतिविधियां की गई। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा के समक्ष श्रवण बाधित एवं दृष्टिबाधित बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुती दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  ज्योति शर्मा ने बच्चों को कठिन परिश्रम करने के लिए शिक्षको को प्रेरित किया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। खेलकूद प्रतियोगिता शुंभारंभ रंगीन गुब्बारे उड़ाकर किया गया।  कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक  अजय कुमार मिश्र, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती संगीता यादव, सहायक परियोजना समन्वयक (आईईडी) रेनू गुप्ता उपस्थित सहित अन्‍य संबंधित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीआरसी देवास  किशोर वर्मा ने किया गया। आभार प्रधानाध्यापक माध्‍यमिक विद्यालय क्रमांक-3 देवास  सुरेश कुमार ठाकुर ने माना।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.